2026 Somvati Amavasya Date Time in Delhi | सोमवती अमावस्या 2026 लिस्ट देखे

2026 Somvati Amavasya Date Time in Delhi

सोमवती अमावस्या का महत्व

2026 Somvati Amavasya Date Time in Delhi हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करके पितर तर्पण करना अति पुण्यदाई होता है। साल में कुल 12 अमावस्या आती हैं लेकिन जब अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती हैं। तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता हैं। सोमवती अमावस्या के भगवान शिवजी और माता पार्वती की पूजा आराधना करती है। और इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं। इसके अलावा इस दिन पीपल के पेड़ की भी पूजा करती है। मान्यता है की सोमवती अमावस्या के दिन गरीब ब्राह्मणों को भोजन करवाने और पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। अब आइये जानते है साल 2026 Somvati Amavasya कब है?

सोमवती अमावस्या पूजा विधि

सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें। उसके पश्चात सूर्य देव को मीठा जल अर्पित करें। और पितरों के नाम से हवन पूजन, तर्पण व दान पुण्य करें। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती व पीपल के पेड़ की पूजा करना अति शुभ होता है। सोमवती अमावस्या के दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती है। और पीपल के पेड़ की पूजा करती हैं।

सोमवती अमावस्या के दिन पितरों की पसंद का भोजन बनाकर गाय और ब्राह्मण को खिलाएं, कौवों को खिलाएं और घी का दीपक जलाएं। और शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल व बेल पत्र चढ़ाना भी अति शुभ होता है। इसलिए अपने आप पास में जो भी शिव मंदिर है। वहां जाकर भगवान शिव जी की पूजा करे और वेल पत्र अर्पित करे। आप की मनोकामना पूरी होगी।

जून 2026 में पहली सोमवती अमावस्या कब है? 2026 Somvati Amavasya Date Time

हिंदी कैलेंडर के अनुसार जो अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहते है। जो साल 2026 में दो सोमवती अमावस्या पड़ रही है। एक 15 जून और 09 नवम्बर को

ज्येष्ठ अधिक मास अमावस्या – 15 जून 2026 सोमवार
अमावस्या तिथि शुरू होगी – 14 जून दोपहर 12:15 पर
अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 15 जून सुबह 8:23 पर

नवम्बर 2026 में दूसरी सोमवती अमावस्या कब है? 2026 Somvati Amavasya Date Time

कार्तिक अमावस्या – 9 नवबर 2026 सोमवार
अमावस्या तिथि शुरू होगी – 8 नवम्बर 2026 सुबह 11:27 पर
अमावस्या तिथि स्माप्त होगी – 9 नवंबर 2026 दोपहर 12:31 पर

सोमवती अमावस्या पर करे ये 10 काम

  • Somvati Amavasya के दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा में पितरों के लिए तेल का दीपक जलाएं।
  • ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं दीपक में रूई के बजाय कलावा इस्तेमाल करें।
  • दीपक में केसर के कुछ रेशे डालें।
  • पितरों को भोजन, जल, और अन्य चीजे अर्पित करें। दान करें और ज़रूरत मंदों की मदद करे।
  • Somvati Amavasya के दिन धार्मिक स्थलों पर जरूर जाएं।
  • पूजा-पाठ पर ज्यादा से ज़्यादा ध्यान दें और धर्मग्रंथ पढ़े।
  • महादेव और माता पार्वती की संध्या आरती जरूर करे।
  • Somvati Amavasya के दिन एक पीले रंग का धागा लेकर उसमें 14 गांठ लगाएं। इसके बाद इस धागे को तुलसी के पौधे में बांध दे और तुलसी जी की पूजा करें।
  • ऐसा करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • इसके साथ ही आप इस दिन तुलसी पर लाल कलावा भी बांध सकते हैं। इससे भी व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते है।
  • अमावस्या तिथि पर तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
  • इसके साथ ही अमावस्या पर तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें और तुलसी जी के समक्ष एक दीपक जरूर जलाएं। इसके बाद जीवन की सुख-समृद्धि के लिए कामना करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top