Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का सावन के महीने में विशेष महत्व है। हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करने वाली मानी गई है। मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर नाग देवता की पूजा करने पर व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है औैर उसे सत्रुओ का भय नही रहता है।
इसके आलावा इस दिन काल सर् दोष की पूजा की भी विशेषता है। अतः इस दिन विधि विधान से नांग देवता की पजा करने से कुंडली से जुडा कालसर्प दोष भी दूर होता है। सावन माह में शिव जी के प्रिय सर्प के दर्शन होना बेहद शुभ माना गया है। माना गया है। नाग पंचमी के दिन यदि नाग देवता की पूजा की जाए तो धन-संपत्त में वृद्धि होती है। आइये जानते है साल 2025 में नाग पंचमी Nag Panchami कब है? नाग पंचमी कि पूजा का मुहर्त और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे मे
नाग पंचमी के दिन जरूर करे ये उपाय
- नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से जीवन की सभी तरह की समस्याओं का अंत हो जाता है। जो व्यक्ति नाग पंचमी के दिन पूजा-अर्चना करता है उसे कभी भी नाग या सर्प के डसने का भय नहीं रहता।
- यदि कोई व्यक्ति काल सर्प दोष से प्रभावित है तो वह नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बहती नदी में प्रवाहित कोें, या फिर किसी को दान करें, ऐसा करने से काल-सर्प दोष समा्त होता है. इसके अलावा नांग पंचमी के दिन राहु और केतु के मंत्रों जाप करने से काल सर्प दोष दूर होता है।
- नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर विजया, अर्क पुष्प, धतूरा पुष्प, फल चढाएं तथा दूध से रुद्राभिषेक करवाएं। इससे महादेव की कृपा प्राप्त होगी।
- नाग पंचमी के दिन नाग देवता को रोली, चंदन, हल्दी, फुल, दीप अर्पित करे और उनकी आरती करे
- नाग पंचमी Nag Panchami के दिन तांबे के लोटे में जल या दूध लेकर नाग देवता को अर्पित करना शुभ होगा। कभी भी पीतल के लोटे से दूध नहीं चढाना चाहिए।
यह भी पढ़े – Diwali 2025: दीवाली कब है 2025, नोट करले लक्ष्मी, गणेश पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व
नाग पंचमी 2025 कब है? Nag Panchami 2025 Date
नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी को मनाया जाता है। साल 2025 मे सावन शुक्ल पंचमी तिथि इस वर्ष 28 जुलाई की रात 11:24 बजे शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 बजे तक चलेगी। इस आधार पर नाग पंचमी का पर्व मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का सबसे उत्तम समय प्रातः 05:41 बजे से 08:23 बजे तक रहेगा।