CM Ladli Behna Awas Yojana क्या है?
Ladli Behna Awas Yojana 2025: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा चलाई गई एक सरकारी योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से जो कमजोर वर्ग की महिलाये है उनको आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और स्थायी आवास बना सकें।
लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 सितंबर 2023 को एमपी की राजधानी भोपाल में की गई थी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के लाड़ली बहनों को पक्के मकान बनवाने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को आवास प्रदान करना है। जो पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं ले पाई हैं। इन योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी मासिक आय 12000 हजार रुपया है। मध्य प्रदेश सरकार का मानना है कि लाडली बहन योजना का लाभ केवल 4 लाख 75 हजार महिलाओं को ही दिया जाएगा। लेकिन आगे चलकर संख्या बढ़ भी सकती है।
लाडली बहना आवास योजना के उद्देश्य
लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को पक्का आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत, लाडली बहनों को पक्के मकान बनवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद करना चाहती है।
- इस योजना के तहत महिलाओं को आवास निर्माण या नये मकान खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- योजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास प्रदान करना है।
- योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
- योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आवास की सुविधा प्रदान करना है।
- महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना।
- महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना।
- महिलाओं के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना।
लाडली बहना आवास योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने में मदद करती है।
लाडली बहना आवास योजना के लिए फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- फिर आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको Ladli Behna Awas Yojana Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लाडली बहना आवास योजना का फॉर्म पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
- फिर आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट को इसके साथ अटेच कर दें।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने ग्राम पंचायत के प्रधान सरपंच के पास जमा कर देना होगा।
आवश्यक दस्तावेज:
- लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन नंबर
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र