Sawan 2026 Start Date: 2026 में सावन कब से शुरू होगा? जानिए दिन व तारीख

Sawan 2026 Start Date: नमस्कार मित्रो मैं हु मुकेश यादव मैने इस लेख के माध्यम से बताया हूँ कि साल 2026 में सावन मास कब से शुरू होगा और कब समाप्त होगा और पूजा की सही तिथि क्या होगी, और पूजा करने की विधि क्या रहेगी और इस साल कुल कितने सावन का सोमवार पड़ेगा आइये जानते है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस पूरे महीने भक्तगण भगवान शिव, माता पार्वती की पूजा अर्चना करते है। कहा जाता है कि जो भी कोई लोग इस सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा पूरे निष्ठा, लगन और साफ मन से करता है तो उसकी सभी मनोकामना भगवान भोलेनाथ अवश्य पूरी करेंगे

पौराणिक मान्यता के अनुसार जब भगवान श्री विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाते है। तो इस स्थिति में सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ सम्भालते है। यह चातुर्मास कहलाता है इसी चतुर्मास में सावन का महीना भी पड़ता है, जो भगवान शिव जी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। क्योकि भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है।

मान्यता है कि इस माह में शिव पूजा करने, सोमवार का व्रत रखने से और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। और भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा से सुखद वैवाहिक जीवन व संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये जानते है साल 2026 में सावन मास (Sawan) कब से शुरू हो रहा है और कब समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही जानेंगे इस साल कुल कितने सोमवार पड़ेंगे क्योकि सावन माह के सोमवार का भी विशेष महत्व है। इस दिन का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसलिए जानें सावन का पहला सोमवार कब है।

2026 में सावन कब शुरू होगा – Sawan 2026 Start Date

साल 2026 में सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू होगा 28 अगस्त को समाप्त होगा।

साल 2026 में सावन सोमवार व्रत कब -कब पड़ेगा जाने दिन व दिनांक

श्रावण मास का पहला दिन30 जुलाई 2026, गुरुवार
पहला सावन सोमवार व्रत03 अगस्त 2026, सोमवार
दुसरा सावन सोमवार व्रत10 अगस्त 2026, सोमवार
तीसरा सावन सोमवार व्रत17 अगस्त 2026, सोमवार
चौथा सावन सोमवार व्रत24 अगस्त, 2026, सोमवार
पांचवा श्रावण सोमवार28 अगस्त 2026, शुक्रवार
इसे भी जानें –
हनुमान जयंती कब है? Hanuman Jayanti 2026 Kab Hai, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

सावन व्रत के नियम

सावन एक पवित्र महीना है, जिसमें भगवान शिव की पूजा और आराधना की जाती है। इस महीने में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा और व्रत करना चाहिए।

सावन में क्या करें

  • सावन मास में भगवान शिव जी की पूजा करना बहुत ही खास माना जाता है। इसलिए भगवान शिवजी को जल्दी प्रसन्न करने के लिए इस पूरे महीने शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र चढ़ा सकते हैं।
  • सावन में व्रत रखना भी एक अच्छा विकल्प है। आप सोमवार के दिन व्रत रख सकते हैं और भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
  • सावन में जप और ध्यान करना भी बहुत महत्वपूर्ण है। आप भगवान शिव के मंत्रों का जप कर सकते हैं और ध्यान कर सकते हैं।
  • सावन में दान-पुण्य करना भी एक अच्छा विकल्प है। आप गरीबों और जरूरतमंदों को दान दे सकते हैं और पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

सावन में क्या न करें

  • सावन में मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। यह भगवान शिव की पूजा के लिए अशुभ माना जाता है।
  • सावन में नाखून और बाल काटना नहीं चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।
  • सावन में विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।
  • सावन में क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। यह भगवान शिव की पूजा के लिए अशुभ माना जाता है।
  • सावन के महीने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें।
  • सावन के महीने में अपने आप को पवित्र रखें और भगवान शिव की पूजा के लिए तैयार रहें।
  • सावन के महीने में भक्ति, भजन का ध्यान रखना चाहिए और भगवान शिव की भक्ति में लीन रहना चाहिए और उनकी पूजा करें।

Leave a Comment