दोस्तों मै हूँ मुकेश यादव मैंने इस लेख के माध्यम से जानेगे की शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से क्या फल मिलता है (shivling par kya chadhaye) जानेगे। शिव पुराण में वर्णन है कि शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से क्या फल मिलता है। तो यदि आपकी भी कोई मनोकामना है तो आप अपनी मनोकामना के अनुसार शिवलिंग पर वह वस्तु चढ़ाकर शिव जी से अपनी मूंग मांगी मुराद को पूरा करवा सकते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और जिंदगी में सुख समृद्धि आती है। वहीं शिवलिंग पर चावल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। ध्यान रखें कि शिवलिंग पर हमेशा साबुत चावल ही चढ़ाएं। टूटा हुआ चावल ना चढ़ाएं।
दोस्तों आंकड़े के फूल भी शिव जी को प्रिय है। इससे शारीरिक रोग कष्ट से मुक्ति, दीर्घायु, आकस्मिक दुर्घटनाओं से रक्षा होती है और दूध में थोड़ी सी चीनी मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। इसके अलावा शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी चढ़ाने से सफलता और मनचाहे परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती है और जीवन में ऐश्वर्य आता है और शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आरोग्य का वरदान मिलता है। वहीं शिवलिंग पर नाग केसर चढ़ाने से परिवार में समृद्धि, वैवाहिक सुख, मानसिक शांति मिलती है।
शिवलिंग पर शमी का फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है shivling par kya chadhaye
इसके अलावा शिवलिंग पर शमी के फूल चढ़ाने से योग्य जीवन साथी मिलने की मनोकामना पूरी होती है। और शिवलिंग पर जौ चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होती है और आपके सामान्य जीवन में सुख और समृद्धि होती है। यदि आपको संतान सुख की प्राप्ति की कामना है तो आपको शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों में वर्णित है कि शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है। अगर पहले से ही संतान है तो उसकी तरक्की और प्रगति के लिए भी गेहूं चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से विवाह की बाधा दूर होती है। वैवाहिक दंपत्ति को शिवलिंग पर गेहूं जरूर चढ़ाना चाहिए।
दोस्तों, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से मनुष्य को भौतिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से मान्यता है कि जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है। साथ ही इससे राहु के दुष्प्रभाव शांत होते हैं। वहीं पीले अरहर की दाल चढ़ाने से नौकरी में सफलता मिलती है। और शिवलिंग पर लाल गुड़हल चढ़ाने से साहस में बढ़ोतरी, कर्ज मुक्ति, शत्रुनाश एवं न्यायिक मामलों में विजय प्राप्त होती है। वहीं जब आप शिवलिंग पर काली उड़द की दाल चढ़ाते हैं तो आपके जीवन में शनि से जुड़े सभी तरह के अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाते हैं।
शिवलिंग पर धतुरा चढ़ाने से क्या फल मिलता है shivling par kya chadhaye
दोस्तों, शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से कटु वाणी, क्रोध, नशे या बुरी आदतों पर नियंत्रण, रक्त विकार व चर्म रोगों से राहत मिलती है। वहीं शिवलिंग पर सफेद अथवा पीला कनेर चढ़ाने से मानसिक दबाव कम, सद्बुद्धि, मार्गदर्शन मिलने की अनुभूति प्राप्त होती है। जब आप शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं, तो सर्व कल्याण, जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति, दीर्घकालिक मानसिक शांति प्राप्त होती है। दोस्तों, अगर आपके घर परिवार के सदस्यों के बीच में कलह रहती है, काफी झगड़ा होते हैं या धन की कमी महसूस हो रही है, तो आप शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाएं। गुड़ मीठा होता है। इसीलिए यह परिवार में भी मिठास उत्पन्न करता है। इसके अलावा अगर आप पर शनि देव का बुरा साया है या आप शनि के किसी दोष से पीड़ित है तो आप शिवलिंग पर काली मिर्च चढ़ाएं। इससे आपको शीघ्र ही लाभ होगा।
शिवलिंग पर हरी मुंग चढ़ाने से क्या फल मिलता है
दोस्तों, भगवान शिव को हरी मूंग प्रिय है। इसीलिए आप शिवलिंग पर मूंग अवश्य चढ़ाएं। मूंग चढ़ाने से हर सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। दोस्तों शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना भी बहुत ही शुभ होता है। शिवलिंग पर सरसों के तेल से अभिषेक करने से ग्रह बाधा समाप्त हो जाती है। इसके अलावा केसर भी भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर केसर या केसर युक्त दूध चढ़ाने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। दोस्तों भोलेनाथ को भांग भी बेहद प्रिय है। शिवलिंग पर भांग या भांग के पत्ते चढ़ाने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से बुराई से मुक्ति मिलती है।
शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाने से क्या फल मिलता है
दोस्तों भगवान गणेश को विशेष रूप से दूर्वा चढ़ाई जाती है। इसके अलावा शिव जी को भी दूर्वा चढ़ाई जाती है। जो भक्त शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाता है उसके सभी भय दूर हो जाते हैं। इसके अलावा शमी के पत्ते भी शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं। शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी तरह के दुखों से मुक्ति प्राप्त होती है। साथ ही शनि दोषों से भी मुक्ति मिलती है। और अगर किसी बीमारी से पीड़ित है। लाख प्रयास के बाद भी बीमारी ठीक ना हो रही हो तो आप जल में दूध के साथ सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे बीमारी दूर होती है। और लंबी आयु के लिए शिवलिंग पर सफेद वस्त्र या जनेऊ अर्पित करें। इसके अलावा शिवलिंग पर भस्म अर्पित करने से शारीरिक मानसिक पापों से मुक्ति मिलती है।
शिवलिंग पर दाल चढ़ाने से क्या फल मिलता है
दोस्तों शिवलिंग पर चने की दाल अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। इसके अलावा शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल चढ़ाने से मंगल दोष समाप्त होता है। दोस्तों अगर आप शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाते हैं तो आपकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा शिवलिंग पर दूर्वा डालकर अभिषेक करने से रोग दोष मुक्त होता है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। और शिवलिंग पर दही अर्पित करने से हमें जीवन में हर्ष और उल्लास की प्राप्ति होती है।
शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से क्या फल मिलता है
दोस्तों शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से धनधान्य में वृद्धि होती है। और शिवलिंग में चंदन चढ़ाने से समाज में यश और मानसान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शिवलिंग पर चीनी चढ़ाने से सुख समृद्धि और ऐश्वर्य मिलता है। इसके अलावा शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है और जो लोग शिवलिंग पर आंवला या आंवले का रस चढ़ाते हैं उन्हें दीर्घायु प्राप्त होती है। तो दोस्तों आप अपनी मनोकामना के अनुसार शिवलिंग पर वस्तु चढ़ाकर अपने इच्छित फल की प्राप्ति कर सकते हैं।

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम मुकेश यादव है, मैं इस ब्लॉग का लेखक और संस्थापक हूं और इस वेबसाइट के माध्यम से भारतीय संस्कृति, ज्योतिष, जीवन शैली, राशिफल, रेसिपी, रोचक-कहानियां, अमावस्पूया, पुर्णिमा, विवाह मुहूर्त, त्यौहार की तिथि समय, तंत्र-मंत्र, साधना, पूजा-पाठ, व्रत कथा, आदि से संबंधित जानकारी साझा करता हूं।
