17 February 2026 Surya Grahan: सूर्यग्रहण का सही समय और स्थान, Solar Eclipse 2026 Date & Sutak Timing

Surya Grahan 2026: दोस्तों हम बात करेंगे साल 2026 में लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण के बारे में कि यह सूर्य ग्रहण कब लगेगा और किस समय दिखाई देगा? क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण किन-किन देशों में देखा जा सकेगा। इसके अलावा हम जानेंगे कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं और यदि लगेगा तो सूतक काल का समय क्या रहेगा। दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से आपको साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

साल 2026 में लगने वाला पहला Surya Grahan कब लगेगा

आप को बता दे की साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं। जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को लगने जा रहा है। आपको बता दें कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना है। जब भी Surya Grahan लगता है तो प्रकृति जीव जंतु यहां तक मानव जीवन भी प्रभावित होता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तब सूर्य ग्रहण होता है।

पहला Surya Grahan लगने का समय

17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक वल्याकार सूर्य ग्रहण है। वल्याकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी से दूर होता है तथा इसका आकार छोटा दिखाई देता है। इसकी वजह से चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता है और चंद्रमा के बाहरी किनारे पर सूर्य रिंग यानी अंगूठी की तरह चमकदार नजर आता है। यह Surya Grahan फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन लगेगा। चलिए अब हम बात करते हैं यह सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा?

पहला Surya Grahan कब लगेगा और कहा दिखाई देगा

तो आपको बता दें भारतीय समय के अनुसार इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत 17 फरवरी 2026 की दोपहर 3:26 से हो जाएगी और इस ग्रहण की समाप्ति रात 7:58 पर होगी। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन यह Surya Grahan दक्षिण अमेरिका, अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, मॉरीस, तंजानिया, जिंबाब्वे, हिंद महासागर व प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसीलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इसे भी पढ़ो –
साल 2026 में कब कब लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण, नोटकरले सही तिथि

सूतक लगने पर क्या करे

लेकिन जिन देशों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के ठीक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा जो कि ग्रहण के साथ समाप्त होगा। इसलिए वहां पर सूतक काल व ग्रहण के सारे नियम मान्य होंगे। वहां के लोगों को सूतक व ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। खासकर गर्भवती महिलाओं को उन्हें ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

दोस्तों ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। ग्रहण देखना भी नहीं चाहिए। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को कुछ भी काटना, छीलना, छौकना, बघारना नहीं चाहिए। इस दौरान खाना पकाना भी नहीं चाहिए। ग्रहण के समय खाना पीना भी वर्जित होता है। इस समय सोना भी वर्जित माना गया है। आपको बता दें कि ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान करना चाहिए और ग्रहण समाप्ति के बाद भी गंगाजल डालकर स्नान अवश्य करना चाहिए। ग्रहण के समय ज्यादा से ज्यादा भगवान का स्मरण मंत्र जाप आदि करना चाहिए। Surya Grahan के समय आप सूर्य के मंत्रों का जाप करें या आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करने के बाद अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान दक्षिणा अवश्य करें। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Leave a Comment