भाई दूज टीका मुहूर्त 2026: Bhai Dooj 2026 Date, Bhaiya Dooj Tikka

Bhai Dooj 2026 Date: नमस्कार मित्रो मैं हु मुकेश यादव मैने इस लेख के माध्यम से बताया हूँ कि साल 2026 में भाई बहन का पवन पर्व होली भाई दूज कब है? उसकी दिनांक व तिथि क्या है। पूजा की विधि क्या है। और पूजा का शुभ मुहूर्त की भी बात करेंगे। होली के बाद पड़ने वाली चैत्र मास की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इसे भात्र द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाने के साथ सुख समृद्धि, उज्जवल भविष्य और लंबी आयु की कामना करती हैं। अब हम जानते हैं कि साल 2026 में होली भाईदूज का त्यौहार कब मनाया जाएगा और टीका करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

भाई दूज टीका मुहूर्त 2026: Bhai Dooj 2026 Date Time

मित्रो इस साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 4 मार्च 2026 की शाम 4:48 पर हो रही है और द्वितीया तिथि की समाप्ति 5 मार्च 2026 की शाम 5:03 पर होगी। तो उद्या तिथि के आधार पर इस साल होली भाई दूज का त्यौहार 5 मार्च 2026 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा और टीका करने का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा और इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से लेकर दोपहर 12:56 तक रहेगा और इस दिन राहु काल का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर दोपहर 3:28 28 तक रहेगा। वैसे भाईदूज के दिन यानी 5 मार्च को सुबह से लेकर शाम 5:03 तक तिलक कर सकते हैं।

होली भाई दूज पूजा विधि Bhai Dooj Puja Vidhi

लेकिन राहु काल के समय टीका ना करें क्योंकि राहु काल अशुभ समय होता है। इस समय कोई शुभ काम नहीं किया जाता है। भाई दूज को शुभ मुहूर्त पर एक थाली में रोली, चंदन, अक्षत, मिठाई, गुजिया और घी का दीपक रख लें। इसके बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के बाद भाई को एक लकड़ी की चौकी या फिर ऊंचे स्थान में बैठाएं। इसके बाद उसके सिर पर कपड़ा या रुमाल रखें। फिर माथे पर तिलक और अक्षत लगाएं और मिठाई खिलाएं। फिर घी के दीपक से उसकी आरती उतार लें। अंत में भाई अपनी बहन के पैर छूकर सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद लें और कुछ उपहार दें।

Leave a Comment