Festive Recipes: Best aalu ki recipe, व्रत के लिए आलू की शानदार रेसिपी

Best aalu ki recipe

नमस्कार मित्रो मैं हु मुकेश यादव मैने इस लेख के माध्यम से बताया हूँ कि यदि आप कोई भी व्रत त्योहार, उपवास आदि रखे है तो अपने सेहत का भी विशेष ख्याल रखाना चाहिए, इसलिए मै आप को सेहत से जुडी कुछ खाने के बारे में बताया हूँ, इसमे आलू से बनी शानदार रेसिपी (Best aalu ki recipe) व्रत के लिए आलू की शानदार रेसिपी के बारे में जानेगे यह रेसिपी कैसे बनती है और इसे बनाने में कौन-कौन सी सामाग्री की आवश्यकता पड़ेगी आइये जानते है।

आलू की शानदार रेसिपी (Best aalu ki recipe)

व्रत में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका व्रत सफलता पूर्वक और स्वाथ्यवर्धक तरीके से पूरा हो सके। यदि आप कोई भी व्रत रखें हुए है और कुछ खाने का मन कर रहा है। तो मैं आप को आलू से बनी एक शानदार रेसिपी के बारे बनाने जा रहा हु जीसे खाकर अपना स्वाथ्य को ठीक रखते हुए व्रत का उपाय भी रख सकते है। इस लेख के माध्यम से आप को आप आलू की सब्जी या आलू के पराठे बनाने की विधि के बारे में बतायेगे।

Best aalu ki recipe बनाने की सामग्री

  • 2-3 मध्यम आकार के आलू, छिले और कटे हुए
  • 1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • ताजा धनिया पत्ती, कटी हुई (गार्निश के लिए)
इसे भी पढ़ो –
चार हेल्दी आदतें जो आपको विमारियों से रखेंगी कोसो दूर

आलू की Recipes बनाने की विधि

  • एक पैन में तेल गरम करें और उसमे एक चुटकी जीरा डालें।
  • जब जीरा हल्का भूरापन होने लगे या कहे जीरा चटकने लगे, तो उसमे एक बारीक़ कटी हुयी प्याज, 2 से 5 लहसुन की कलि, और हरी मिर्च डालें और प्याज को सुनहरा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद अब आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं, और उसे कुछ समय तक भूनते रहे
  • इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, और अपने स्नवाद के अनुसार उसमे नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर 1/2 कप पानी डालें और आलू को पकने तक ढककर पकाएं।
  • जब आलू पक जाएं, तो ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरमा – गरम खाने के लिए परोसे।

आलू के फायदे

आईये जानते है आलू आलू खाने के कुछ फायदों के बारे में जैसे-

  • आलू पोषक तत्वों का भंडार है आलू में विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
  • आलू ऊर्जा का स्रोत है क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • आलू खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, क्योकि आलू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज को होने से रोकता है।
  • आलू खाने से रक्तचाप में नियंत्रण रहता है क्योकि आलू में पोटैशियम होता है।
  • आलू में विटामिन सी होता है जो त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम मुकेश यादव है, मैं इस ब्लॉग का लेखक और संस्थापक हूं और इस वेबसाइट के माध्यम से भारतीय संस्कृति, ज्योतिष, जीवन शैली, राशिफल, रेसिपी, रोचक-कहानियां, अमावस्पूया, पुर्णिमा, विवाह मुहूर्त, त्यौहार की तिथि समय, तंत्र-मंत्र, साधना, पूजा-पाठ, व्रत कथा, आदि से संबंधित जानकारी साझा करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *