Kajari Teej 2026 Date: दोस्तों आज हम इस लेख में बात करेंगे कजरी तीज साल 2026 में कब मनाई जाएगी? और तृतीया तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी? और पूजा करने की विधि क्या रहेगी तो चलिए बात करते हैं दोस्तों कजरी तीज जिसे बड़ी तीज कजली तीज या सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं।
कजरी तीज कब है 2026 में: Kajari Teej 2026 Date & Time
अब आईये जानते है साल 2026 में कजरी तीज सोमवार 31 अगस्त को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 30 अगस्त 2026 को रात 9:39 से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 को सुबह 8:53 तक रहेगी। इसलिए कजरी तीज का मुख्य पर्व 31 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
कजरी तीज पूजा विधि
इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल के व्रत रखकर देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। कजरी तीज मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। राजस्थान के बूंदी जिले में इस पर्व का विशेष महत्व है। जहां तीज माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है और पूरा शहर रंग बिरंगी सजावट से जगमगा उठता है। दूर-दूर से लोग इस अद्भुत आयोजन को देखने आते हैं।
इस दिन निमड़ी माता की पूजा भी की जाती है। परंपरा के अनुसार महिलाएं नीम की टहनी को देवी का रूप मानकर उसकी पूजा करती हैं और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। इसके साथ ही महिलाएं नए वस्त्र पहनती हैं, 16 श्रृंगार करती हैं। हाथों में मेहंदी लगाती हैं और पारंपरिक कजरी लोक लोकगीत गाती हैं। कई जगहों पर झूले लगाए जाते हैं।
जहां महिलाएं हंसी-खुशी झूला झूलकर इस पर्व का आनंद लेती हैं। कुल मिलाकर कजरी तीज केवल एक व्रत नहीं बल्कि प्यार, विश्वास और भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व परिवार में खुशियां, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है।
